बलौदा: सूनेपन का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने डोंगरी गांव से किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने सूनेपन का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी रामेश्वर उर्फ परमेश्वर को डोंगरी गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने घर में अकेली थी. तभी रामेश्वर उर्फ परमेश्वर महिला को बेइज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ किया.