किशनगढ़: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, श्मशान घाट पर युवक जीतराम गुर्जर पर लोहे की सरियों से जानलेवा हमला
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष श्मशान घाट पर युवक पर लोहे के सरियों से जानलेवा हमला रविवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र भोगादित गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमले का मामला सामने आया है। श्मशान घाट पर मिट्टी उठाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने युवक पर लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।