सहावर: दहेली बुजुर्ग गांव पहुंचे सपा के अमापुर से संभावित प्रत्याशी धीरेंद्र तोमर, हादसे में मृतकों के परिजनों को दिया ढांढस
अमापुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह तोमर आज दहेली बुजुर्ग गांव पहुंचे। वहां उन्होंने बीते दिनों पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। गांव पहुंचकर धीरेंद्र तोमर ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उनको ढांढस बंधाया।