सूरजगढ़: सूरजगढ़ा क्षेत्र में लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान
गर्मी का मौसम शुरू होते ही सूरजगढ़ा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है. तेज हवा एवं बारिश की वजह से परेशानी बनी हुई है.सामान्य स्थिति में भी फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है.शुक्रवार को भी 33 केवीए लाइन में रतनुपुर गांव के समीप जंफर कट जाने की वजह से पूर्वाह्न 5:15 बजे से पूर्वाहन 8:15 बजे तक लगभग 3 घंटा आपूर्ति बाधित रही.