रफीगंज: सतेंद्र नगर में जनता दरबार में गूंजीं समस्याएं, विधायक प्रमोद सिंह ने समाधान का दिया भरोसा
रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सोमवार को सुबह से ही सतेंद्र नगर स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दरबार में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले,