मांट: नोहझील थाना पुलिस ने मोबाइल समेत एक आरोपी को पकड़ा
Mat, Mathura | Jun 6, 2026 थाना नौहझील पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मानागढ़ी बाजना-चांदपुर मार्ग से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जैदपुरा (टप्पल, अलीगढ़) गजेंद्र उर्फ मंटोला पुत्र नानक को दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के चोरी किए गए 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।