पटना ग्रामीण: पवन सिंह को भाजपा द्वारा ही लड़ाया जा रहा है चुनाव : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी
काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा ने फंसा दिया है। भाजपा द्वारा ही पवन सिंह को उनके खिलाफ चुनाव लड़ाया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने ये आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में सभी पार्टी एक दूसरे को हराने में लगे हैं।