पटना ग्रामीण: चिराग पासवान को आरक्षण के बारे में जानकारी नहीं है : पटना एयरपोर्ट पर बोले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
देशभर में मोदी सरकार ने आरक्षण को मजबूत किया है। चिराग पासवान के इस दावे पर तेजस्वी यादव ने अब पलट वार किया है। शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान को आरक्षण के बारे में थोड़ी भी जानकारी नहीं है।