रॉबर्ट्सगंज: कुदरी गांव में डीएम और राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने लगाई जनचौपाल, जमीन पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
सोनभद्र के कुंदरी ग्राम में शनिवार को आयोजित ग्राम चौपाल में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास और पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखीं।