सदर: दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, पति, सास समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jun 4, 2026 लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता पूजा की संदिग्ध मौत के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति शुभम, सास मीना और एक बाल अपचारी शामिल है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि मोटरसाइकिल और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पूजा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।