अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और ट्रिपलिंग तीन परिवारों पर भारी पड़ गई। गजरौला-बछरायूं मार्ग पर ओवरटेक के दौरान रॉयल एनफील्ड बाइक आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में कैंटर चालक और परिचालक भी घायल हो गए।
Amroha, Amroha | Jul 19, 2026