#1tending ब्रेकिंग उन्नाव
उन्नाव के ए.बी. नगर स्थित वार्ड नंबर 21 में बनी नालियों में गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग इसे सीधे शब्दों में "नरक कुंड" कहने लगे हैं।
जलभराव के कारण गंदा पानी लोगों के घरों और रसोई तक पहुंच गया है, जिससे खाना बनाने और दैनिक कार्यों में गंभीर दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं। पानी में गंदगी, कीड़े-मकोड़े और दुर्गंध के चलते क्षेत्र में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में न्यूज़ इंडिया 24 के माध्यम से नगर पालिका प्रतिनिधि भानु मिश्रा से बातचीत की गई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक दिन के भीतर जलभराव की समस्या का समाधान करते हुए क्षेत्र से गंदा पानी निकलवा दिया जाएगा।
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट।
Unnao, Unnao | Jun 26, 2026