कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में दो चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए
कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के क्रम में प्लेटफार्म संख्या तीन पर दो युवक भागने लगे। जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों युवक के पास चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। यह दोनों युवक एक यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे थे। गिरफ्तार कुणाल कुमार चौधरी और पंकज कुमार पासवान कटिहार जिले के निवासी है।