कटिहार: ताजगंज फसिया में दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट, इलाज के लिए घायल महिला को कराया गया भर्ती
ताजगंज फसिया में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुए मारपीट में महिला जख्मी हो गयी। यह मामला दिन के एक बजे का है। पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।