कटिहार: गर्ल स्कूल रोड पर पूर्व मंत्री आनंद मोहन का स्वागत, व्यवसायियों ने किया अभिनंदन
मंगलवार की शाम 5 बजे पूर्व मंत्री सह क्षेत्रीय संगठन के राष्ट्रीय नेता आनंद मोहन एक दिवस के दौरे पर कटिहार पहुंचे थे। जहां गर्ल स्कूल रोड में व्यवसायों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान हेलो इंडिया के राजा केसरी और राजीव केसरी के द्वारा पूर्व मंत्री को अंग वस्त्र, बुके व तलवार देकर उनका स्वागत किया गया।