भीलवाड़ा: बस स्टैंड के सामने तलवारबाजी का मामला: दंपति गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार, सिगरेट नहीं देने पर किया था जानलेवा हमला
शहर के रोडवेज बस स्टैंड के सामने युवक पर तलवार से हमला करने के सनसनीखेज मामले में भीमगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस वारदात में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है