जानसठ: रामराज क्षेत्र के गांव देवल के जंगल में फिशिंग कैट मिलने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रामराज क्षेत्र के गांव देवल के जंगल में शुक्रवार शाम 6:00 के आसपास उस समय ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखने को मिला जब गांव किनारे तेंदुए जैसे दिखने वाली फिशिंग कैट नुकीले तारों एवं ब्ललियों के बीच फंसी हुई नजर आई, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद फिशिंग कैट का रिस्कयु कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।