जानसठ: रामराज पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के मामले में ₹2100 की नकदी बरामद
रामराज पुलिस ने मंगलवार दोपहर 3:00 के आसपास चोरी के मामले में एक शातिर चोर योगेश को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी प्रकरण मामले में ₹2100 की नगदी भी बरामद की गई। एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व मे जनपद में चल रहे हैं अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना रामराज पुलिस ने शातिर चोर योगेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल।