जानसठ: जानसठ कस्बे के कमल हॉस्पिटल को किया गया सील, अधिकारियों को मिल रही थी लगातार लापरवाही की शिकायत
जानसठ कस्बे मे बृहस्पतिवार शाम 4:00 के आसपास एसडीएम सुबोध कुमार ने चिकित्सा विभाग की टीम के साथ कस्बे में चल रहे बिना रजिस्ट्रेशन हॉस्पिटल को किया सील, बताया जा रहा है कि काफी समय से बिना रजिस्ट्रेशन के यह हॉस्पिटल चल रहा था जिसका नाम कमल हॉस्पिटल बताया जा रहा है।अधिकारियों की मौजूदगी में अस्पताल पर की गई सील की कार्यवाही।