परिहार: बाया पंचायत के उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन वार्ड सदस्यों ने मुखिया को सौंपा
परिहार प्रखंड के बाया पंचायत के उप मुखिया की कार्यशैली से क्षुब्ध सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एक आवेदन मुखिया को सौंपा है। आवेदन सौंपने वाले वार्ड सदस्यों में गुलनाज खातुन, बीरेंद्र कुमार, रामनाथ चौधरी, राजकली देवी, नाजो खातुन शामिल हैं। वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उप मुखिया ने 2 वर्षों में कभी भी पंचायत के विकास कार्यों के बारे में नहीं बताया।