फिरोज़ाबाद: थाना नारखी पुलिस ने बैंदी की पुलिया से गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा गैंगस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नारखी पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर बैंदी की पुलिया से गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।