सरदारशहर: सरदारशहर के केकेसी पीजी कॉलेज के सहायक आचार्य विरेंद्र सिंह बने एनसीसी लेफ्टिनेंट
सरदारशहर के केकेसी पीजी कॉलेज के सहायक आचार्य (प्रबंधन) विरेंद्र सिंह राठौड़ ने नागपुर स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), कामठी से तीन माह का ‘प्री-कमीशन कोर्स’ (PRCN) सफलतापूर्वक पूरा किया और 4 अप्रैल को पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने।