मोतिहारी: जिले के घिवाढ़ार में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक युवक की मौत, एफएसएल टीम ने की जांच
पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत घिवाढ़ार गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की मौत मामले में शुक्रवार को एफ एस एल टीम के दौरान घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया गया है। एफ एस एल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन की जांच कर आवश्यक साक्ष्य को एकत्रित किया है। उक्त जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा 12:50 बजे दी गई।