गोरखपुर: क्रिसमस पर्व के मद्देनजर फूड विभाग ने जिले के विभिन्न इलाकों की बेकरी का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी के आदेश से क्रिसमस पर्व पर चलाए जा रहे अभियान में शहर के बेकरियों की जांच की गई। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। केक ,क्रीम ,खोया , बेस आदि का नमूना लिया गया। वहां चौंकाने वाला खुलासा हुआ ।समोसे में बाहर से खरीद कर एक्सपायर नमकीन, सोंठ मिलाए जा रहे थे। खोए में फंगस पाई गई।