गोरखपुर: भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया
भीमराव अंबेडकर पर भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी का मामला अब गरमाता चला जा रहा है। ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों इसको मुद्दा बनाकर प्रदर्शन कर रही हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में आज सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौराहे पर अमित शाह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।