गोरखपुर: राज्य कर विभाग ने इंदिरा बाल विहार की दुकानों पर टैक्स चोरी रोकने के लिए स्टिकर लगाकर लोगों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर गोरखपुर जोन के अपर आयुक्त ग्रेड 1 के निर्देश पर राज्य कर विभाग द्वारा टैक्स चोरी को रोकने के लिए दुकानों पर एक स्टीकर लगाया जा रहा है। स्टीकर में उपभोक्ताओं को इस बात के लिए अलर्ट किया गया है कि वह अपने सामान की खरीद पर बिल जरूर मांगे। इस स्टीकर में एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है।