ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस सम्पन्न, 22 में से 3 शिकायतों का निस्तारण
ऊँचाहार तहसील में शनिवार की दोपहर, एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल 22 शिकायती पत्र आये,जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजी गई है।एसडीएम विवेक राजपूत ने समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी।इस दौरान तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीओ सुनील सिंह आदि लोग रहे