📍मलाऊ गांव पहुंचीं कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
पौड़ी जनपद के मलाऊ गांव के भ्रमण के दौरान कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा कई संपर्क मार्ग जर्जर स्थिति में हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान ग्राम प्रधान भारती देवी, बीएलए चंदन सिंह, मनोज कुमार, सिंधी देवी, आशा देवी, सुभाष चंद्र, अर्चना देवी, प्रेमलता, चंपा देवी, मनीष और शांति देवी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
अरुणा कुमार ने मौके पर ही संबंधित उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और मूलभूत सुविधाएं लोगों का अधिकार हैं। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से कांग्रेस का समर्थन करने और जनहित की आवाज को मजबूत बनाने की अपील की।
#PauriCongress #ArunaKumar #Congress #Pauri #Uttarakhand #RahulGandhi #HarishRawat #GaneshGodiyal #KaranMahara #AllIndiaMahilaCongress #IndianNationalCongress
Pauri, Garhwal | Jul 18, 2026