गिर्वा: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी उदयपुर में प्रेस से हुए रूबरू, जोशी ने कहा डबल इंजन सरकार ने निभाया अपना वादा।
Girwa, Udaipur | Mar 15, 2024 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रूपए की कमी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में पेट्रोल–डीजल पर दो प्रतिशत वेट कम करने व राज्य कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।