अशोक नगर: पछाडीखेडा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने से 43 वर्षीय व्यक्ति झुलसा, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर शहर के पछाड़ीखेड़ा रोड पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रखे इलेक्ट्रिक उपकरण में शाॅर्ट-शर्किट से आग लग गई, जिससे दुकानदर जाकिर पुत्र शलिम खान उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 चेपट में आ गया। इस घटना में उसका हाथ और चेहरा झुलस गया है। हालांकि घटना के दौरान परिवार के लोग पहुंच गये जिन्होंने बचा लिया।