बीकानेर: उदासर फांटे के पास भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल
बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है। सागर रोड पर उदासर फांटा के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर अनियंत्रित हो गई और पहले एक गाय को टक्कर मारी, इसके बाद बिजली के पोल और काईर को भी चपेट में ले लिया। होटल के सामने फॉर्च्यूनर कई फीट उछलकर पलट गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।