चकिया: चकिया में लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान, बसपा नेता ने बिजली व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग
चकिया क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती को लेकर आज रविवार शाम 06 बजे को बसपा नेता शैलश कुमार ने बिजली विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शिकारगंज के जियनपूरा गांव में कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। बसपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा की शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।