विधानसभा क्षेत्र लांजी–किरनापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंझलगांव में सोमवार की दोपहर 12:00 बजे आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में लांजी विधायक राजकुमार करराहे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक द्वारा 25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन तथा सड़क, ट्रांसफार्मर, सभामंच सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।