गुमला: गुमला में अवैध बालू पर बड़ी कार्रवाई: तीन ट्रैक्टर जब्त, चालकों व मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज
Gumla, Gumla | Jul 29, 2026 एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध बालू परिवहन पर जिला टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टैंसेरा मोड़ और मुरकुंडा क्षेत्र से बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए। अनुमंडल पदाधिकारी की अगुवाई में हुई छापेमारी में चालक बालू परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। तीनों ट्रैक्टरों से करीब 315 घनफीट बालू बरामद हुआ। खान निरीक्षक नीरज कुमार ने थाना में केस किया है।