दतिया नगर: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय में इलाज जारी
जिले के चिरूला थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल नाका के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को गुरुवार 12 बजे के आसपास हाईवे वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर निवासी अखिलेश आदिवासी एवं बिंदु आदिवासी उ