छतरपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई पिता पुत्र की मौत के मामले में हमा गांव में परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हमा गांव में पिता पुत्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत के मामले में परिजनों के द्वारा हमा गांव में सड़क पर शव रखकर आज 29 जून दोपहर 12 बजे के करीब चक्का जाम किया गया है। मौके पर सीएसपी,ओरछा रोड थाना प्रभारी,सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस बल पंहुचा था।