सासाराम: महिला को शराब कारोबारी को स्कूटी देना पड़ा महंगा दरिगांव थाने कि पुलिस तरारी से महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दरिगांव थाने की पुलिस ने शराब मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के स्कूटी से 25 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ था। इस मामले में एक करोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि पुलिस ने स्कूटी मालिक शिवसागर थाना क्षेत्र के तरारी गांव निवासी सुषमा कुमारी को आज गिरफ्तार किया है तथा गिरफ्तार करने के बाद स्वास्थ्य जांच के उपरांत जेल भेज दिया है।