सासाराम: उत्पाद विभाग के पुलिस ने सासाराम के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग के पुलिस ने सासाराम के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शंकर पासवान एवं सुरेश बैठा बताया जा रहा है। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति से उत्पाद विभाग के पुलिस के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों व्यक्ति को जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।