शाजापुर: इकलेरा के समीप कुत्ते को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार व्यक्ति, हुआ घायल
इकलेरा के समीप कुत्ते को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल, शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद प्रसाद अहिरवार निवासी ग्राम रामडी कालापीपल की मोटरसाइकिल इकलेरा के समीप कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें बाइक सवार गोविंद प्रसाद अहिरवार घायल हो गया। जिसका उपचार जारी है।