मनिया: युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ किया गया गिरफ्तार
Mania, Dholpur | Apr 10, 2026 मनियां थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पार्वती नदी की रांडोली रपट के पास से एक युवक को 315 बोर अवैध देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि चंद्रभान सिंह एएसआई को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक पार्वती नदी रपट पर अवैध हथियार सहित घूम रहा है। सूचना पर कार्यवाही के लिए चंद्रभान सिंह एएसआई मय टीम के पार्वती नदी रपट पर पहुँचे,