बांदा: दुरेड़ी गांव का निवासी ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचा, PWD द्वारा बनाई जा रही सड़क के लिए जमीन का मुआवजा देने की मांग की
Banda, Banda | Sep 4, 2025 बांदा सदर तहसील क्षेत्र के दुरेड़ी गांव का रहने वाला एक कलुआ नाम का ग्रामीण गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर इसने पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा बनाई जा रही सड़क में जा रही भूमधरी जमीन का समुचित मुआवजा देने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे कलुआ ने बताया कि मेरी एक बीघे व 15 विसुवा भूमिधरी जमीन सड़क में जा रही है।