हरदोई: प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री को आभार पत्र भेजा, भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा प्रेषित
Hardoi, Hardoi | May 30, 2026 अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 06 माह बढ़ाये जाने के निर्णय पर खुशी व्यक्त की है और इसे अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी बताया है। हरदोई के जिलाध्यक्ष प्रधान संघ शरद कुमार सिंह ने अपने संगठन के लोगों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक आभार पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिह को सौंपा।