बांगरमऊ: मजदूरी के पैसे के विवाद में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इतवार को सुबह 9 बजे जयंती विक्र फील्ड भट्ठे पर मजदूरी करने वाले झारखंड निवासी राम ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी सीता पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि मजदूरी मिलने के बाद घर जाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। नशे में धुत पति ने वारदात को अंजाम दिया