Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

विंध्यनगर-तेलगवां मार्ग की बदहाल सड़क पर भड़का जनाक्रोश टेंडर के बावजूद शुरू नहीं हुआ निर्माण, पार्षद ने एनटीपीसी को दी आंदोलन की चेतावनी सिंगरौली। विंध्यनगर पुल से तेलगवां बाजार तक की जर्जर सड़क को लेकर क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक-36 (लाल बहादुर शास्त्री वार्ड) के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कलेक्टर एवं एनटीपीसी विंध्याचल प्रबंधन को पत्र लिखकर सड़क की तत्काल मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों के साथ एनटीपीसी गेट के सामने आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन की होगी। पार्षद ने बताया कि विंध्यनगर पुल से तेलगवां बाजार तक का मुख्य मार्ग जगह-जगह बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लगातार बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है। गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने, ज्वालामुखी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, एनटीपीसी के कर्मचारियों, राखड़ से लदे भारी वाहनों तथा आसपास के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन प्रतिदिन इसी सड़क से होता है। प्रेम सागर मिश्रा ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण का टेंडर और स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि कई बार पत्राचार और मीडिया में मामला उठने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में कई बार उन्होंने अपने निजी खर्च से सड़क के गड्ढों की भराई कराकर लोगों को राहत पहुंचाई थी। पार्षद ने एनटीपीसी प्रबंधन से प्राथमिकता के आधार पर गड्ढों की भराई एवं सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासियों के साथ एनटीपीसी गेट के सामने उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Singrauli, Singrauli | Jul 13, 2026
विंध्यनगर-तेलगवां मार्ग की बदहाल सड़क पर भड़का जनाक्रोश टेंडर के बावजूद शुरू नहीं हुआ निर्माण, पार्षद ने एनटीपीसी को दी आंदोलन की चेतावनी सिंगरौली। विंध्यनगर पुल से तेलगवां बाजार तक की जर्जर सड़क को लेकर क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक-36 (लाल बहादुर शास्त्री वार्ड) के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कलेक्टर एवं एनटीपीसी विंध्याचल प्रबंधन को पत्र लिखकर सड़क की तत्काल मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों के साथ एनटीपीसी गेट के सामने आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन की होगी। पार्षद ने बताया कि विंध्यनगर पुल से तेलगवां बाजार तक का मुख्य मार्ग जगह-जगह बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लगातार बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है। गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने, ज्वालामुखी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, एनटीपीसी के कर्मचारियों, राखड़ से लदे भारी वाहनों तथा आसपास के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन प्रतिदिन इसी सड़क से होता है। प्रेम सागर मिश्रा ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण का टेंडर और स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि कई बार पत्राचार और मीडिया में मामला उठने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में कई बार उन्होंने अपने निजी खर्च से सड़क के गड्ढों की भराई कराकर लोगों को राहत पहुंचाई थी। पार्षद ने एनटीपीसी प्रबंधन से प्राथमिकता के आधार पर गड्ढों की भराई एवं सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासियों के साथ एनटीपीसी गेट के सामने उग्र आंदोलन किया जाएगा। - Singrauli News