कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त कल कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद शाहाबाद: हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजय दत्त मंगलवार को कुरुक्षेत्र पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाहाबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने बताया कि यह बैठक सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित होगी, जिसमें संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा