हज़ारीबाग: जिस पर हमला शुरू करने का आरोप, वही अब मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रख रहा है अपना पक्ष
हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में विवाद और गहरा गया है। जिस व्यक्ति पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया जा रहा है, वह अब स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना पक्ष रखते नजर आया। इसको लेकर पत्रकारों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि आरोपी को संरक्षण दिया जा रहा है और अब उसे सार्वजनिक मंच देकर सफाई दिलाई जा रही है।