हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले के सहजीपुरा गांव में दिलबाग सिंह ने देहदानी अमर सेवा मुहिम के तहत चिकित्सा रिसर्च के लिए किया देहदान
गांव सहजीपुरा निवासी सच्ची सेवा समिति के जिम्मेवार गुरमीत सिह व सच्ची सेवा समिति के सेवादार जसवीर सिंह के पिता दिलबाग सिह आज देहदान कर अमर हो गए। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए परिजनों ने सच्चखंडवासी की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए देहदान किया।