बोध गया: बोधगया: एमयू ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तिथि में किया बदलाव
Bodh Gaya, Gaya | May 27, 2026 मगध विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों और प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है।परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने अलग अलग अधिसूचना जारी की है।परीक्षा नियंत्रक डॉ पार्थ प्रीतम दास ने बुधवार की सुबह 10 बजे बताया कि बी.लिब और एम. लिब सत्र 2025–26 की परीक्षाएं 2 जून के बदले 1 जुलाई से आयोजित होगी।