कटोरिया: उदयपुरा के निकट टोटो पलटने से एक जख्मी।
Katoria, Banka | Jun 6, 2026 कटोरिया थाना क्षेत्र के उदयपुरा के निकट शनिवार दोपहर करीब दो बजे टोटो पलटने से टोटो सवार उदयपुरा निवासी देवनारायण मरांडी जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। देवनारायण मरांडी राधानगर से टोटो पर बैठकर घर जा रहा था। इस दौरान गांव के निकट दुर्घटना हुई।