मंझनपुर: अँधावा की प्राइमरी स्कूल में गिरी आसमानी बिजली आधा दर्जन छात्राएं झुलसी एक की हालत नाजुक जद में आए एक अध्यापक घायल
सरसवा ब्लॉक के अँधावा गाँव के प्राइमरी स्कूल में बृहस्पतिवार दोपहर को आसमानी बिजली गिर गई है।बिजली की जद में आकर स्कूल की आधा दर्जन छात्राएं घायल हुई है।बिजली की जद में एक अध्यापक अजीत सिंह भी आकर झुलसे हैं।घायलों में दिवांशी की हालत नाजुक है जबकि दिव्यांशी, मुस्कान, दिवांशी, सेजल, गौरी और साक्षी शामिल है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।